रास्ता मांगने पर भाइयों पर चाकू से हमला, दौलतपुर चौक के जोह में पड़ोसी ने किए वार

SHARE:

दौलतपुर चौक में भाइयों पर चाकू से हमला, पुलिस जांच में

दौलतपुर चौक: ऊना जिले के नजदीकी गांव जोह में बुधवार को रास्ता बंद करने को लेकर दो परिवारों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। झगड़े में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी सुरेंद्र कुमार और जितेंद्र कुमार (दोनों सगे भाई) पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र और जितेंद्र अपने घर से बाइक पर निकल रहे थे, तभी आरोपी ने गाड़ी घर के बाहर खड़ी कर रास्ता रोक रखा था। जब भाइयों ने गाड़ी हटाने को कहा तो दोनों में बहस हो गई और आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर वार कर दिया।

घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एसआई रविपाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
एसपी ऊना अमित यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य