देहरा में महिला का हंगामा: बुजुर्ग का मुंह काला कर पहनाई जूतों की माला, SDM कार्यालय के बाहर मचा बवाल

SHARE:

देहरा में महिला का हंगामा, बुजुर्ग का मुंह काला कर जूतों की माला पहनाई

📍 देहरा/गरली | स्टाफ रिपोर्टर

हिमाचल प्रदेश के देहरा उपमंडल मुख्यालय में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ने पेशी के लिए आए बुजुर्ग व्यक्ति का मुंह काला कर उसे जूतों की माला पहना दी। यह पूरी घटना एसडीएम कार्यालय परिसर के बाहर हुई और वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

मामला गरली के रक्कड़ गांव का बताया जा रहा है, जहां दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। शुक्रवार को उसी मामले में सुनवाई के लिए दोनों एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे।

⚖️ कहासुनी से बढ़ा विवाद

सूत्रों के अनुसार, पेशी के दौरान किसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते महिला ने गुस्से में आकर बुजुर्ग व्यक्ति का मुंह काला किया और जूतों की माला पहनाकर अपमानित कर दिया।

घटना के तुरंत बाद पीड़ित व्यक्ति ने देहरा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वायरल वीडियो को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

🕵️‍♀️ पुलिस ने जांच शुरू की

देहरा पुलिस ने बताया कि यह घटना आपसी जमीनी विवाद से जुड़ी प्रतीत होती है। दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है।
एसपी देहरा, मयंक चौधरी ने कहा कि पीड़ित का मेडिकल करवाया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

🚨 प्रशासनिक सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना ने न केवल लोगों को झकझोर दिया, बल्कि प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सरकारी कार्यालयों में आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाना चाहिए।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य