हिमाचल में अपराध बेलगाम, सरकार मौन: जयराम ठाकुर

SHARE:

हिमाचल में अपराध बेलगाम, कानून व्यवस्था ध्वस्त: जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग कोई भी सुरक्षित नहीं है।

जयराम ने कहा कि अफसरों तक पर गंभीर आरोप लगे हैं, लेकिन पुलिस आरोपी अधिकारियों को भी पकड़ने में नाकाम है। हाल ही में शिमला, ऊना, चंबा और बिलासपुर जैसी जगहों पर हत्या, बलात्कार और आत्महत्या की घटनाओं ने प्रदेश की छवि धूमिल की है।

हिमाचल में अपराध बेलगाम, कानून व्यवस्था ध्वस्त: जयराम ठाकुर

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय राजनीतिक आकाओं को खुश करने में व्यस्त है। इससे प्रदेश की जनता की सुरक्षा पर सीधा खतरा है।




जयराम ठाकुर ने कहा –
👉 ऊना में गर्भवती युवती की अधजली लाश मिली।
👉 चंबा में 63 वर्षीय महिला की हत्या।
👉 शिमला में नाबालिग से छेड़छाड़।
👉 नेशनल खिलाड़ी के साथ एसडीएम पर बलात्कार के आरोप।
👉 बंजार में गैंगरेप के बाद हत्या।

उन्होंने कहा कि सरकार की चुप्पी ही अपराधियों के हौंसले बुलंद कर रही है और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य