हिमाचल को नए जीएसटी से नहीं होगा घाटा: भाजपा प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल

Picture of Vivek Singh

Vivek Singh

FOLLOW US:

नए जीएसटी से हिमाचल को नहीं होगा घाटा भाजपा प्रवक्ता

शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि नए जीएसटी प्रावधानों से हिमाचल प्रदेश को किसी भी प्रकार का घाटा नहीं होगा। उनका दावा है कि राज्य की जीएसटी और आईजीएसटी से आय हर साल करीब 14% बढ़ेगी।

अग्रवाल ने आंकड़े पेश करते हुए बताया कि वर्ष 2023-24 में हिमाचल को जीएसटी से 5339 करोड़ और आईजीएसटी से 2845 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। यानी कुल मिलाकर प्रदेश को 9375 करोड़ रुपये की आय हुई। इसके अलावा केंद्र सरकार से हिमाचल को अनुदान (Grant in Aid) के रूप में 14942 करोड़ रुपये भी मिले।

नए जीएसटी से हिमाचल को नहीं होगा घाटा भाजपा प्रवक्ता

उन्होंने बताया कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश को उसके कुल बजट का लगभग 50% हिस्सा केंद्र से मिल रहा है। पिछले वर्षों में जीएसटी से राज्य की आय इस प्रकार रही—

  • 2020-21: 4753 करोड़ रुपये

  • 2021-22: 7349 करोड़ रुपये

  • 2022-23: 7883 करोड़ रुपये

अग्रवाल ने कहा कि इस आधार पर यह दावा करना गलत है कि हिमाचल प्रदेश को जीएसटी से नुकसान हो रहा है।

‘जनता देवो भव’ से जुड़ा नया जीएसटी

प्रवक्ता ने आगे कहा कि नया जीएसटी सुधार भारत की अर्थव्यवस्था को और मजबूती देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे “जीएसटी बचत उत्सव” करार दिया और बताया कि यह कदम “जनता देवो भव” की भावना को साकार करता है।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन