MLA रमन अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने सुनाया 14 दिन की न्यायिक हिरासत

SHARE:

जालंधर: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को कोर्ट ने जबरन वसूली के एक नए मामले में उन्हें न्यायिक हिरासत में 14 दिन के लिए भेज दिया है। यह फैसला शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनाया गया।

जानकारी के अनुसार, रमन अरोड़ा को रामा मंडी थाना क्षेत्र से जुड़े एक ठेकेदार रमेश की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। रमेश ने आरोप लगाया है कि विधायक ने उससे पैसे की जबरन वसूली की और उसे धमकाया। इससे पहले रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में जेल में भी रह चुके हैं और हाल ही में जमानत पर बाहर आए थे।

पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की। अदालत ने सारी बातों को सुनने के बाद यह सख्त आदेश दिया है।

पुलिस का कहना है कि रमन अरोड़ा के खिलाफ जांच के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं और आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देश पर की जाएगी। विधायक के खिलाफ जबरन वसूली, धमकाने और अन्य आपराधिक मामलों की गंभीर जांच जारी है।

रमन अरोड़ा इस समय कई आपराधिक व भ्रष्टाचार मामलों की जांच में फंसे हुए हैं, और उनके खिलाफ पुलिस की कड़ी पकड़ है।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य