चंडीगढ़ बना देश का पहला स्लम-फ्री शहर, शाहपुर कॉलोनी हटने के बाद ऐतिहासिक कदम

SHARE:

चंडीगढ़ बना देश का पहला स्लम-फ्री शहर Jantak Khabar

चंडीगढ़ :
भारत के आधुनिक शहरों में गिने जाने वाले चंडीगढ़ ने एक नया इतिहास रच दिया है। शहर को अब देश का पहला “स्लम-फ्री सिटी” घोषित किया गया है।

शहर की सेक्टर-38 स्थित शाहपुर कॉलोनी, जो चंडीगढ़ की आखिरी झुग्गी बस्ती थी, उसे हटाने के बाद यह उपलब्धि हासिल हुई। प्रशासन ने यहां रहने वाले परिवारों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था की है और जिनके पास स्थायी आवास नहीं था, उन्हें EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए बने फ्लैट्स में बसाया गया है।

चंडीगढ़ बना देश का पहला स्लम-फ्री शहर Jantak Khabar

चंडीगढ़ प्रशासन के अनुसार, इस अभियान से शहर की लगभग 520 एकड़ भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह पहल न केवल स्वच्छ और व्यवस्थित शहरी विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि यह मानव-केंद्रित शासन का भी उदाहरण है।

इस ऐतिहासिक घोषणा के बाद चंडीगढ़ अब न केवल भारत के सबसे योजनाबद्ध शहरों में, बल्कि सबसे स्वच्छ और संगठित नगरीय मॉडल के रूप में भी उभर रहा है।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य