संक्षिप्त परिचय एवं फोटो :- समाजसेवी से मंत्री बनने तक देवेंद्र बबली

समाजसेवी से मंत्री बनने तक देवेंद्र बबली

 

देवेंद्र बबली फतेहाबाद जिला के विधानसभा क्षेत्र टोहाना से जननायक जनता पार्टी के विधायक हैं। विधानसभा चुनाव-2019 में देवेंद्र बबली 52302 वोट के बड़े अंतर से जीतकर पहली बार विधायक बने। इस चुनाव में बबली ने कुल 100752 वोट प्राप्त किए। इससे पहले वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में इन्होंने आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था और करीब 39 हजार वोट हासिल किए थे।

 

देवेंद्र बबली समाज सेवा के कार्यों में सदैव आगे रहे हैं। वे लंबे समय से क्षेत्र में अपनी सामाजिक संस्था के माध्यम से लोगों के लिए आंखों के चेकअप कैंपगरीब कन्याओं के विवाहयुवाओं के लिए खेल आदि जैसे कई समाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाते आ रहे हैं। 

देवेंद्र बबली टोहाना के गांव बिढाई खेड़ा के रहने वाले हैं। किसान परिवार से संबंध रखने वाले बबली व्यवसायी भी हैं। इनके पिता का नाम दिलबाग सिंह और माता का नाम शारदा देवी हैं। देवेंद्र बबली स्वतंत्रता सेनानी परिवार से संबंध रखते हैं और वे अपने दादा को अपना प्रेरणा स्त्रोत मानते हैं। इनके दादा कैप्टन उमराव सिंह नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ आजाद हिंद फौज में कैप्टन थे।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

चंडीगढ़, 1 फरवरी- हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा आज पेश किए गए केंद्रीय बजट 2022-23 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इस बजट को युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने वाला तथा उद्योगों व एमएसएमई सेक्टर के लिए सकारात्मक बताया।

ਗਾਇਕ ਮਨਕੀਰਤ ਔਲਖ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਧਮਕੀ,ਸੁਰੱਖਿਆ ਲਈ ਸੀ.ਐੱਮ ਨਾਲ ਕਰਨਗੇ ਮੁਲਾਕਾਤ ਮਨਕੀਰਤ ਮੂਲ ਰੂਪ ਤੋਂ ਫਤਿਹਾਬਾਦ, ਹਰਿਆਣਾ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ। ਹਾਲਾਂਕਿ, ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਇਕ ਵਜੋਂ ਪ੍ਰਸਿੱਧੀ ਹਾਸਲ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ, ਉਹ ਮੋਹਾਲੀ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ।

– नरवाना के 15 गांवों में लाइब्रेरी के लिए पांच-पांच लाख रुपए जारी होने से युवा होंगे लाभान्वित – डॉ. अजय सिंह चौटाला – जेजेपी सदस्यता अभियान के जरिए पार्टी को और मजबूती प्रदान करें कार्यकर्ता – जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष