– राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जेजेपी का जोर – हर घर महिलाओं तक पहुंचेगी जेजेपी महिला वर्कर्स – जेजेपी महिला अध्यक्ष – महिलाओं के अधिकार के लिए राजनीतिक राह आधी आबादी के लिए समय की जरूरत – शीला भ्याण

चंडीगढ़, 11 जुलाई। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जननायक जनता पार्टी निरंतर कार्य कर रही है। शुरू से ही बड़ी संख्या में महिला वर्ग जेजेपी संगठन में सक्रियता के साथ अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। इसी वजह से आज विधायक नैना सिंह चौटाला के हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रमों में उठे मुद्दों से महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षणराशन डिपो में 33 प्रतिशत का अधिकार मिलने जैसे कई बड़े कदम महिलाओं के हित में लिए गए है। जेजेपी महिला प्रकोष्ठ द्वारा अब प्रत्येक घर तक पहुंचकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा और उन्हें घर के चूल्हे चौके के साथ-साथ राजनीति की राह में कदम रखनेमहिलाओं के हित में अपना रोल निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा क्योंकि यह समय की जरूरत है। यह बात जेजेपी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण ने कही।

जेजेपी महिला प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आज समय की जरूरत है कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए महिला वर्ग को आगे आना होगा। भ्याण ने कहा कि जेजेपी से जुड़ी महिला वर्कर्स एक अभियान के तहत घर-घर महिलाओं तक पहुंचेगी और उन्हें राजनीति के प्रति जागरूक करते हुए संगठन से जोड़ेगी क्योंकि संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और संगठन को मजबूत करना उनकी जिम्मेदारी है।

 

शीला भ्याण ने कहा कि विधायक नैना चौटाला के हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की दूरगामी सोच के चलते आज महिला सशक्तिकरण दिशा में पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिला है और इससे न केवल ग्राम पंचायतों की तस्वीर बदलेगी बल्कि महिलाएं भी ग्राम विकास में अपना अहम योगदान देगी। इसी तरह राशन डिपो में महिलाओं की 33 प्रतिशत हिस्सेदारीस्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने जैसे काम हो रहे है। शीला भ्याण ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा वादे अनुसार महिला वर्ग हितैषी कदमों को प्रत्येक महिलाओं तक पहुंचाया जाएगा और उन्हें जेजेपी के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ क्षेत्र में महिलाओं की समस्याओं को भी जानकर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व विधायक नैना चौटाला के माध्यम से हल करवाया जाएगा। भ्याण ने कहा कि विधायक नैना चौटाला के हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रमों को भी जुलाई माह के अंत से आगे बढ़ाया जाएगा।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

– तेजी से हो रहे हैं सड़क निर्माण और मरम्मत के काम, लंबित सड़कें भी जल्द होंगी पूरी – डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला – गठबंधन सरकार के खिलाफ मनगढंत अफवाहें उड़ाते रहते हैं विरोधी, मजबूती से पूरे होंगे 5 साल -दुष्यंत चौटाला – मेम्बर ही बनाएंगे जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चेयरमैन, सीधे वोटों से अध्यक्ष बनाने की कोई योजना नहीं – दुष्यंत चौटाला

– जेजेपी की झज्जर रैली में आगामी तीन वर्षों के लिए प्रदेश के विकास की रूपरेखा होगी तैयार – दुष्यंत चौटाला – बुढ़ापा पेंशन की तरह रोजगार कानून ऐतिहासिक, युवाओं को रोजगार की सुरक्षा देगा ये कानून – डिप्टी सीएम – उपमुख्यमंत्री ने भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़ में जेजेपी की जन सरोकार दिवस रैली का दिया न्योता

– अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा की नागरिक उड्डयन नीतियों की हुई चर्चा – डिप्टी सीएम – विदेशी निवेशक भी प्रदेश की नीतियों से प्रभावित, नए निवेश की उम्मीद – दुष्यंत चौटाला – उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ‘विंग्स इंडिया-2022 इंटरनेशनल’ समिट’ में लिया हिस्सा – नागरिक उड्डयन क्षेत्र हरियाणा को देगा ऊंची उड़ान, प्रदेश में मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर हो रहा तैयार – डिप्टी सीएम