इनसो के संगठन में विस्तार, 13 पदाधिकारियों की नियुक्ति

इनसो के संगठन में विस्तार, 13 पदाधिकारियों की नियुक्ति

 

चंडीगढ़, 4 मार्च। छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इनसो संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटालाउपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटालाजेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंहजेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला व अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करके 13 पदाधिकारियों की सूची जारी की।

 

प्रदीप देशवाल ने बताया कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (केयू) में दीपेंद्र बराड़जींद की चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी (सीआरएसयू) में मोनू मलिकसिरसा की चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी (सीडीएलयू) में संजय बिश्नोई और रोहतक की बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी (बीएमयू) में राहुल खरब को इनसो का अध्यक्ष नियुक्त किया हैं।

 

इनके अलावा इनसो ने नौ जिलों में जिला अध्यक्ष बनाए हैं। इनमें फतेहाबाद जिले में जतिन खिलेरीअंबाला में गेविन पूनियाकुरुक्षेत्र में बबलू काजलकैथल में राजेश ढुल बडसीखरीसिरसा में अमन गिलदादरी में मनीष छिल्लरपलवल में नरवीर कुंडूसोनीपत में शुभम नैन और करनाल में अंकुर ताया शामिल है।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar