जेजेपी संगठन में विस्तार, यूएलबी सेल में 14 पदाधिकारी नियुक्त

चंडीगढ़26 जुलाई। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) प्रकोष्ठ में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटालाउपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटालाजेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंहयूएलबी सेल के प्रभारी ईश्वर सिंह मान व प्रदेशाध्यक्ष रोहित गनेरीवाला और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 14 वरिष्ठ पदाधिकारीयों की नियुक्तियों की सूची जारी की। पार्टी द्वारा यूएलबी सेल में सिरसा निवासी पूर्व नगरपालिका प्रधान सुरेश कुमार उर्फ कुकु को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्षपंचकुला निवासी पूर्वाचंल सभा अध्यक्ष विशंभर पाठकभिवानी निवासी पूर्व एमसी निरंजन वाल्मिकी और पानीपत निवासी पूर्व एमसी महेंद्र जागलान को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रदेश महासचिव के पद पर भिवानी निवासी एमसी सचिन यादवएमसी पंकज मेहता और पूर्व एमसी मांगे राम चरण को नियुक्त किया है।

 

इनके अलावा यूएलबी सेल में फरीदाबाद निवासी दालचंद सहारणदवेंद्र बैरागीअंबाला निवासी पूर्व पार्षद प्रत्याशी सुखजीत सिंहगुरुग्राम निवासी एमसी कुलदीप तंवरझज्जर निवासी सुभाष शर्मारेवाड़ी निवासी पूर्व एमसी राजबीर सिंह और जितेंद्र अग्रवाल को प्रदेश सचिव बनाया गया है।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar