चंबा: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मनाया 60वां स्थापना दिवस, लंबित वित्तीय लाभों पर हुई चर्चा

Picture of Vivek Singh

Vivek Singh

FOLLOW US:

चंबा में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 60वां स्थापना दिवस

चंबा। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने अपना 60वां स्थापना दिवस गुरुवार को चंबा जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन परिसर में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि महासंघ को जल्द वार्ता के लिए बुलाए, ताकि कर्मचारियों की लंबित मांगों का समय पर समाधान हो सके।

प्रदेशाध्यक्ष ने कर्मचारियों की वित्तीय देनदारियों के शीघ्र भुगतान की भी मांग की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार वित्तीय तंगी का हवाला देकर कर्मचारियों की समस्याओं के निपटारे में देरी नहीं कर सकती। कर्मचारियों की कई ऐसी मांगें हैं जिनमें कोई अतिरिक्त वित्तीय भार शामिल नहीं है और उन्हें तुरंत लागू किया जा सकता है।

कार्यक्रम में महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ध्रुव, राज्य महासचिव राजीव, उपाध्यक्ष एलडी चौहान, उपाध्यक्ष करण, मुख्य प्रेस सचिव मनीष, हेडक्वार्टर सचिव रविंद, कोषाध्यक्ष जगमोहन, संगठन सचिव पवना, उपाध्यक्ष जयकृष्ण, उपाध्यक्ष अजय समेत विभिन्न जिलों — मंडी, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, ऊना और सिरमौर — के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व कर्मचारी नेता अजय, सतपाल, गजेंद्र, मंजीत, डॉ. डीके, राज, धर्म, नरेश, शिव, और बलविंद्र सहित कई सदस्यों ने भाग लिया।

सीएम को महासंघ की अपील

कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि महासंघ के मांग पत्र पर चर्चा हेतु संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक जल्द बुलाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी कर्मचारी महासंघ के बैनर तले एकजुट हैं और चाहते हैं कि सरकार बिना किसी गुटबाज़ी के कर्मचारियों को लाभ पहुंचाए।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन