– जेजेपी को मिला कर्मचारी-श्रमिक वर्ग का साथ – जेजेपी के जननायक कर्मचारी मजदूर संघ से जुड़ा हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ – कर्मचारियों व श्रमिकों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत – डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला – हर विभाग, निगम, बोर्ड और औद्योगिक क्षेत्र में अपनी विंग बनाएगा जेकेएमएस

चंडीगढ़13 अप्रैल। जननायक जनता पार्टी की नीतियों व हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोग निरंतर पार्टी से जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में जेजेपी कर्मचारी एवं श्रमिक वर्ग में अपनी पकड़ और मजबूत बनाएगी। बुधवार को हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ ने जेजेपी के जननायक कर्मचारी मजदूर संघ (जेकेएमएस) के साथ जुड़ने की घोषणा की। चंडीगढ़ स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय पर जेकेएमएस से जुड़ने के लिए हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के सैकड़ों पदाधिकारी पहुंचे और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सभी का स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने विश्वास दिलाया कि जेजेपी ने सदैव कर्मचारी एवं श्रमिक वर्ग के हितों का ध्यान रखा है और इनके कल्याण के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

पत्रकारों से रूबरू होते हुए जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान रमेश श्योकंद के नेतृत्व में संघ के प्रदेशभर से सैकड़ों पदाधिकारी उपमुख्यमंत्री से मिले और जेकेएमएस के साथ जुड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों व श्रमिकों के हित में अब यह पूरी यूनियन जेकेएमएस के साथ मिलकर कार्य करेगी। निशान सिंह ने कहा कि इससे निश्चित रूप से जेजेपी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसी तरह अन्य कर्मचारी यूनियनों को भी जेकेएमएस के साथ जोड़ा जाएगा। 

 

जेकेएमएस के प्रदेश अध्यक्ष संजीव मंदौला ने कहा कि कर्मचारियों व श्रमिकों के हित में हमेशा जेजेपी सबसे आगे खड़ी मिलेगी। उन्होंने कहा कि जेकेएमएस प्रदेश के हर विभागनिगमबोर्ड में अपनी विंग बनाएगा। इसके साथ-साथ निजी औद्योगिक क्षेत्र में भी जेकेएमएस अपनी पकड़ मजबूत करेगा और कर्मचारियों व श्रमिकों को अपने साथ जोड़ेगा।

 

 

इस अवसर पर जेजेपी के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानीजेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंहप्रदेश महासचिव दिलबाग नैनजेकेएमएस के प्रदेश प्रधान महासचिव सुरेश पाठकहरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रधान महासचिव अमित मेहराणाकार्यकारी अध्यक्ष सुलतान मराठाकोषाध्यक्ष कृष्ण नोहराउपप्रधान विक्रम राणाअनिल गंगानाराजेश पंघालशिव कुमारप्रदेश सचिव अनिल हुड्डा आदि मौजूद रहे।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

– भवन-सड़क के प्रोजेक्ट्स में देरी पर डिप्टी सीएम की अधिकारियों को फटकार – सरकारी बॉस नहीं, जनता के सेवक बनकर करें काम अधिकारी – दुष्यंत चौटाला – प्रोजेक्ट्स में देरी के लिए अधिकारी होंगे जिम्मेवार, वेतन से होगी वसूली – उपमुख्यमंत्री

हरियाणा के विकास का नया अध्याय बनेगा डबवाली-पानीपत एक्सप्रेसवे – दिग्विजय चौटाला डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ले रहे हैं प्रदेश हित मे ऐतिहासिक फैसले : दिग्विजय चौटाला दिग्विजय सिंह चौटाला ने मंत्री अनूप धानक के साथ किया डबवाली हलके के विभिन्न गांवों का दौरा

– प्रदूषण मुक्ति दिलाने वाले गैस प्लांट लगाने में हरियाणा होगा अग्रणी राज्य – डिप्टी सीएम – सामुदायिक बायोगैस प्लांट लगाने के लिए प्रति यूनिट 50 लाख रूपए की राशि को बढ़ाकर दोगुना करें केंद्र – दुष्यंत चौटाला