आदमखोर हुआ पिटबुल जिसने ली अपनी मालकिन की जान

#pit_bull_Dog #लखनऊ  में बंगाली कालोनी त्रिपाठी परिवार में एक दर्दनाक हादसा हुआ बेटे के पाले पिटबुल माँ #सुशीला_त्रिपाठी को करीब डेढ़ घंटे तक नोचता रहा
पिटबुल ने नोच-नोच कर मांस के लोथड़े तक निकाल दिए थे।

मुख्य गेट का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण सुशीला की मदद को पड़ोसी तक नहीं जा सके। इसका सभी को अफसोस है।
इस घटना से इस इलाके के बच्चे और बड़े सभी दहशत में हैं। बुधवार के दिन पूरी गली में सन्नाटा पसरा रहा। आस-पड़ोस के रहने वाले लोगों के बच्चे खेलने तक के लिए बाहर नहीं निकले। लोगों ने बताया कि मंगलवार को वह घर के बाहर तड़के टहल रही थीं। इस बीच करीब पौने पांच बजे सुशीला का बेटा अमित जिम जाने के लिए निकला। उसके बाद सुशीला के घर से चीख-पुकार की आवाज आने लगी। आस-पड़ोस के लोग दौड़े तो पता चला कि मकान अंदर से बंद है। पिटबुल सुशीला को नोच रहा था वह चीख रही थीं। सभी असहाय खड़े थे।
बुधवार को बंगाली कालोनी की गली में सन्नाटा पसरा रहा। अमित अपनी मां की अस्थियां लेकर विसर्जन करने के लिए प्रयागराज चले गए। उधर, मुहल्ले का माहौल भी गमगीन रहा। सुशीला से जो आस पड़ोस की महिलाएं मिलती थीं वह सभी उनकी मौत पर दुखी थीं।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

पंचायत घर से वंचित जिले के 36 गांव में 24.70 करोड़ की लागत से बनेंगे नॉलेज सेंटर, ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएँ : नैना चौटाला ……. गांव स्तर पर उपलब्ध होगी डिजिटल लाइब्रेरी, विश्रामगृह, मिटिंग हाल जैसी आधुनिक सुविधाएँ : नैना चौटाला

– राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जेजेपी का जोर – हर घर महिलाओं तक पहुंचेगी जेजेपी महिला वर्कर्स – जेजेपी महिला अध्यक्ष – महिलाओं के अधिकार के लिए राजनीतिक राह आधी आबादी के लिए समय की जरूरत – शीला भ्याण