
पटना के सदाकत आश्रम में 85 साल बाद हुई कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर तीखे वार किए। खरगे ने कहा कि बिहार चुनाव से मोदी शासन की उलटी गिनती शुरू होगी। मोदी और ट्रंप पर निशाना खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जिनको ‘दोस्त’ बताकर ढिंढोरा पीटते हैं, वही आज भारत को संकट में डाल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की नीतियों ने देश को कूटनीतिक और आर्थिक संकट में धकेल दिया है। नीतीश और योगी पर हमला खरगे ने दावा किया कि एनडीए गठबंधन में कलह खुलकर सामने आ गई है। बीजेपी ने नीतीश कुमार को “मानसिक रूप से सेवानिवृत्त” कर दिया है और अब उन्हें बोझ मान रही है। वहीं सीएम योगी पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि वे खुद को प्रधानमंत्री का उत्तराधिकारी समझते हैं और जाति आधारित रैलियों पर रोक लगाकर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रहे हैं। वोट चोरी और चुनाव आयोग पर सवाल खरगे ने कहा कि वोटर लिस्ट में धांधली हो रही है और लाखों लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। वोट चोरी का मतलब है – गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की चोरी। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए। आर्थिक मुद्दों पर केंद्र को घेरा खरगे ने नोटबंदी और गलत GST को देश की अर्थव्यवस्था के लिए घातक बताया। उन्होंने कहा कि 2 करोड़ नौकरियों का वादा अधूरा रहा, महंगाई बढ़ी और किसानों की आय दोगुनी नहीं हो सकी। उन्होंने तीन कृषि कानूनों को लेकर भी सरकार को कठघरे में खड़ा किया। कांग्रेस का संकल्प खरगे ने कहा कि बिहार की ऐतिहासिक धरती पर CWC की बैठक आयोजित करना कांग्रेस की लोकतंत्र और संविधान बचाने की प्रतिज्ञा का प्रतीक है।
Vivek Singh
FOLLOW US:
हिमाचल प्रदेश

HPTDC–IRCTC के बीच MoU, देशभर के पर्यटकों को मिलेगा संयुक्त ट्रैवल पैकेज**
February 10, 2026
7:04 pm

चंबा: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मनाया 60वां स्थापना दिवस, लंबित वित्तीय लाभों पर हुई चर्चा
November 21, 2025
3:10 pm

Kangra News: हरनोटा के एयरफोर्स जवान की सड़क हादसे में मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
November 20, 2025
10:31 pm

Mandi: ब्यास नदी में पाइलिंग मशीन बही, ऑपरेटर लापता; पंडोह डैम से पानी छोड़े जाने के बाद हादसा
November 20, 2025
10:26 pm

बड़ी खबर: धर्मशाला में सुक्खू सरकार पर भाजपा का बड़ा वार, घेराबंदी की रणनीति तैयार
November 20, 2025
9:59 pm

भाजपा–शिंदे गुट में बढ़ा तनाव, कैबिनेट बैठक का शिवसेना मंत्रियों ने किया बहिष्कार
November 19, 2025
11:21 am
उत्तर प्रदेश

बड़ा हादसा: कालका एक्सप्रेस ट्रेन से कई श्रद्धालु रेल की चपेट में आए, 6 की मौत
November 5, 2025
3:41 pm

अवध-असम एक्सप्रेस में यात्रियों की दयनीय स्थिति, 24 घंटे से बैठे यात्री, शौचालय तक जाने से हैं वंचित
October 25, 2025
9:34 pm

एटा जिला अस्पताल में घोर लापरवाही: बीमार युवती को कंधे पर उठाकर ले जाना पड़ा परिवार को
October 25, 2025
9:07 pm

मदीना में प्रेमानंद महाराज के स्वस्थ होने की दुआ, धार्मिक सौहार्द्र की मिसाल
October 14, 2025
11:45 pm


‘मौलाना भूल गए…’: ‘आई लव मोहम्मद’ प्रदर्शन से बरेली में बवाल के बाद योगी आदित्यनाथ की कड़ी चेतावनी
September 27, 2025
7:30 pm

आई लव मोहम्मद’ विवाद: बरेली हिंसा से जुड़े मौलवी समेत 2 दर्जन से ज्यादा लोग गिरफ्तार
September 27, 2025
5:30 pm

सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार
September 20, 2025
7:54 pm
मनोरंजन


फिल्म ‘मस्ती 4’ का एनर्जेटिक गाना ‘वन इन करोड़’ रिलीज, दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता
November 16, 2025
9:43 pm


मशहूर अभिनेता और बॉडीबिल्डर वरिंदर घुमन का 42 साल की उम्र में निधन
October 9, 2025
9:39 pm


रामपुर लवी मेला 2025: इतिहास, महत्व और आकर्षणों की पूरी जानकारी
October 4, 2025
12:19 pm






